Bihar Fasal Sahayata Yojana 2021:- नमस्कार दोस्तों, बिहार सरकार ने एक बार फिर बिहार राज्य फसल सहायता योजना के तहत राज्य के किसानों को प्रोत्साहित करने के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दिया है. जी हाँ, अगर आप एक किसान होने के साथ बिहार का स्थाई नागरिक हैं तो राज्य सरकार द्वारा शुरू की गई Bihar Fasal Sahayata Yojana का लाभ उठा सकते हैं, लेकिन उसके लिए आपको फसल बिमा योजना बिहार के अंतर्गत ऑनलाइन आवेदन करना होगा जिसके बारे में विस्तृत जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है|
वैसे आप जानते होंगे कभी-कभी प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसल खराब हो जाती है, जिसके कारण किसानो को काफी नुकसान होता है. इसलिए बिहार सरकार द्वारा “बिहार राज्य फसल सहायता योजना खरीफ 2021” हेतु सहकारिता बिभाग के अधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन शुरू किया गया है. सरकार इस योजना के अंतर्गत 20% फसलों की नुकसान की स्थिति में प्रति हेक्टेयर के हिसाब से 7,500/- रु० तक सहायता राशी लाभार्थी किसानों को प्रदान करेगी|
Contents
Bihar Fasal Sahayata Yojana 2021
बिहार के मुख्यमंत्री श्री नितीश कुमार के नेतृव में बिहार राज्य फसल सहायता योजना मुख्य रूप से किसानों को प्रोत्साहित करने करने के लिए शुरू की गई है, ताकि राज्य के छोटे और सीमांत किसानों को प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसलों की नुकसान पर उसकी भरपाई सरकार द्वारा किये जाने पर उन्हें मदद मिल सकें. और जैसा बताया गया की इस बिहार फसल सहायता योजना में 20% फसलों की नुकसान पर सरकार की ओर से प्रति हेक्टर 7,500/- रुपये तक, अगर इससे ज्यादा है तो 10,000/- रुपये तक की धनराशी आर्थिक सहायता के रूप में सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी. राज्य के इच्छुक सभी किसान भाई जो Fasal Sahayata Yojana Bihar 2021 का लाभ लेना चाहते हैं, उन्हें बिभाग के अधिकारिक पोर्टल पर जाकर आवेदन करना होगा, फिर वह इस योजना का लाभ उठा पाएंगे|
तो आप Bihar Rajya Fasal Sahayata Yojana में ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे कर सकेंगे, Bihar Fasal Sahayata Yojana 2021 के माध्यम से मिलने बाले लाभ, उद्देश्य, आवेदन प्रक्रिया के साथ जिन फसलों के नुकसान पर किसनों को भरपाई की जाएगी ये सभी जानकारी हमने यहाँ पर साझा किया है, विस्तार में जानने के लिए इस लेख को अवश्य पढ़ें|
Bihar Fasal Sahayata Yojana Highlights
योजना का नाम | बिहार फसल सहायता योजना |
शुरू की गई | बिहार सरकार द्वारा |
बिभाग | सहकारिता विभाग |
लाभार्थी | राज्य के किसान |
उद्देश्य | प्राकृतिक आपदाओं से फसलों की नुकसान पर भरपाई करना |
आवेदन | शुरू हो गया है |
सहायता राशि | 7,500/- से 10,000/- रु० तक |
आवेदन की तिथि | कोई तिथि नहीं है |
आवेदन का प्रकार | ऑनलाइन |
अधिकारिक वेबसाइट | https://pacsonline.bih.nic.in/ |
बिहार राज्य फसल सहायता योजना का उद्देश्य क्या है?
बिहार राज्य फसल सहायता योजना मुख्य उद्देश्य प्राकृतिक आपदाओं से होने बाले फसलों की नुकसान पर किसानों को भरपाई करना है. आपने देखा होगा बिहार में हर साल कभी बाढ़ तो कभी सुखा पड़ता है, इसके आलावा और बिभिन्न आपदाओं के कारण फसल को नुकसान पहुंचाता है, यही कारण है किसानों को बहुत सी परिशानियों का सामना करना पड़ता है. इसी को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार BIHAR FASAL SAHAYATA YOJANA IN HINDI को लागु किया है, ताकि किसानों को ऐसी स्थिति में मदद मिल सकें. इस योजना के माध्यम से ना सिर्फ किसानों को मदद करना बल्कि उन्हें आत्मनिर्भर और सशक्त भी बनाना है|
Bihar Fasal Sahayata Yojana के लाभ
- बिहार फसल सहायता योजना के अंतर्गत प्राकृतिक आपदाओं के कारण फसलों की नुकसान पर सरकार द्वारा उसकी भरपाई की जाएगी|
- इस योजना में 20% फसलों की नुकसान पर प्रति हेक्टेर 7,500/- से 10,000/- रुपये तक सहायता राशी मिलेगी|
- यह राशी सीधे लाभार्थी किसानों के बैंक खाते में भेजी जाएगी|
- यह योजना बाढ़, सुखा, ओलावृष्टि से नुक्सान को कवर करेगी|
- राज्य के सभी किसान इस योजना का लाभ उठा सकते हैं|
इन फसलों की नुकसान पर होगी भरपाई
- बिहार फसल सहायता योजना के तहत राज्य के 38 जिलों में धान, गेहूं और मक्का को पंचायत स्तरीय बनाया गया है|
- इसके आलावा चना, मसूर, अरहर, राई, सरसों, ईख, प्याज एवं आलू को जिला स्तर पर अधिसूचित किया गया है|
- यदि मसूर की फसल का नुकसान पर 35 विभिन्न जिलों में और चने की फसल के नुकसान होता है तो 17 बिभिन्न जिलों में उसकी भरपाई की जाएगी|
- अगर ईख की फसल नुकसान हुआ है तो 16 जिलों को मुआवजा दिया जायेगा, वहीँ राई, सरसों की फसल की नुकसान पर राज्य के सभी जिलों को मुआवजा दिया जायेगा|
- यदि अरहर की फसल नुकसान होता है तो 22 जिलों को और प्याज की फसल के नुकसान पर 24 जिलों को इसकी भरपाई की जाएगी|
- वहीं आलू की फसल की नुकसान पर 15 जिलों को हीं मुआवजा मिलेगा.
फसल सहायता योजना हेतु आवेदन भरने के लिए जरुरी डॉक्यूमेंट
- आधार कार्ड
- पहचान पत्र
- मोबाइल नंबर
- बैंक पासबुक
- खेती के कागजात
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- आवासीय प्रमाण पत्र
- तथा आवेदन करने वाला बिहार का मूल निवासी हो.
बिहार फसल सहायता योजना 2021 के लिए आवेदन कैसे करें?
यदि आप बिहार फसल सहायता योजना का लाभ उठाना चाहते हैं तो बिभाग के अधिकारिक पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निचे दिए गए चरणों का पालन करें|
- सबसे पहले बिभाग के अधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ – https://pacsonline.bih.nic.in/
- वेबसाइट के होम पेज कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा|

- अब फसल सहायता योजना हेतु आवेदन करने के लिए निचे दिए गए लिंक LINK – 1 (केवल फसल सहायता योजना हेतु)पर क्लिक करें|
- क्लिक करने पर एक नया पेज ओपन हो जायेगा.
- आपको मोबाइल नंबर, पासवर्ड और बॉक्स में लिखा हुआ कोड दर्ज करके लॉगिन कर लेना है|
- लॉगिन होते हीं आवेदन फॉर्म स्क्रीन पर खुलकर आएगा|
- आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी को अच्छे से दर्ज करना है और आवश्यक डॉक्यूमेंट स्कैन करके अपलोड करना है|
- और अंत में सबमिट बटन पर क्लिक कर देना है|
- बिहार फसल सहायता योजना के तहत आपका आवेदन पूरा हो जायेगा|
अन्य सरकारी योजनाएं
राज्य इच्छुक सभी किसान भाई बिहार राज्य फसल सहायता योजना 2021 का लाभ उठाने के लिए सहकारिता बिभाग के अधिकारिक पोर्टल से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं, जिसके बारे में सम्पूर्ण जानकारी इस पोस्ट में दी गई है. लेकिन अगर आपके मन में इस योजना से सम्बन्धित कोई प्रशन है तो कमेंट के माध्यम से हमसे पूछ सकते हैं|
Bihar Fasal Sahayata Yojana Helpline No.
- Helpline No.:- (0612)-2200693.,1800-345-6290
- Email ID:- [email protected]