UP Free Laptop Yojana 2021-22:- जैसा की हम सभी जानते हैं देश में शिक्षा के क्षेत्र को आगे बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार के साथ-साथ राज्य सरकार भी लगातार अपनी प्रयास कर रही है. बच्चों को शिक्षा क्षेत्र में प्रेरित और रूचि बढ़ाने के लिए बिभिन्न प्रकार की छात्रवृति योजना लागु कर रही है. ठीक उसी प्रकार उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में राज्य के होनहार छात्र एवं छात्राओं को प्रोत्साहित करने के लिए Uttar Pradesh Free Laptop Yojana की शुरुआत की गयी है. इस योजना के तहत 10वीं, 12वीं पास करने बाले छात्रों को फ्री लैपटॉप मुहैया कराया जायेगा. ऐसे में अगर आप यूपी का एक छात्र हैं, तब आपको इस लेख को पढ़नी चाहिए. क्यूंकि हम इस लेख में इस योजना से जुड़ी सभी सम्पूर्ण जानकारी जैसे की ‘यूपी फ्री लैपटॉप योजना 2021’ क्या है?, उद्देश्य, लाभ, पात्रता मानदंड, आवश्यक दस्ताबेज व आवेदन प्रक्रिया साझा किया है. आप यहाँ से UP Free Laptop Yojana List भी देख सकते हैं|
तो अगर आप UP Free Laptop Yojana Online Form 2021 से जुड़ी जानकारी हिंदी में प्राप्त करना चाहते हैं, तो आपसे अनुरोध है इस आर्टिकल को अंत तक जरुर पढ़ें|
Contents
UP Free Laptop Yojana
प्रिय पाठकों, उत्तर प्रदेश सरकार Free Laptop Yojana के अंतर्गत प्रदेश के लगभग 25 लाख छात्र/ छात्राओं को मुफ्त में लैपटॉप मुहैया कराएगी. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार इस योजना के आरंभ करने के लिए सरकार ने 1,800 करोड़ रुपये का बजट निर्धारित किया है. आमतौर पर Uttar Pradesh Free Laptop Yojana के माध्यम से 10वीं एवं 12वीं कक्षा के मेधावी छात्रों को जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में 65% या उससे अधिक मार्क्स प्राप्त किया है, उन्हें सरकार द्वारा फ्री लैपटॉप प्रदान किया जायेगा. यूपी फ्री लैपटॉप योजना 2021-22 में प्रदेश के मेधावी छात्र एवं छात्रा दोनों आवेदन करने के लिए पात्र होंगे|
आपको बता दें उत्तर प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना के अंतर्गत राज्य के आईटीआई एवं पॉलिटेक्निक करने बाले छात्र भी आवेदन कर सकेंगे. उत्तर प्रदेश के रहने बाले सभी वर्ग के मेधावी छात्र/ छात्राएं अधिकारिक वेबसाइट http://upcmo.up.nic.in/ पर UP Free Laptop Scheme के तहत आवेदन कर सकते हैं|
UP Free Laptop Yojana – Highlights a
योजना का नाम | यूपी फ्री लैपटॉप योजना |
लॉन्च की गई | मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा |
लाभार्थी | उत्तर प्रदेश के विद्यार्थी |
उद्देश्य | शिक्षा के क्षेत्र को आगे बढ़ना |
आवेदन करने का तरीका | ऑनलाइन |
आवेदन की तिथि | शुरू कर दी गयी है |
अधिकारिक वेबसाइट | http://upcmo.up.nic.in/ |
Uttar Pradesh Free Laptop Yojana का उद्देश्य
तो सरकार द्वारा उत्तर प्रदेश में फ्री लैपटॉप योजना को लागु करने का मुख्य उद्देश्य शिक्षा क्षेत्र को आगे बढ़ना है. यह राज्य और केंद्र सरकार ने यूपी के बिभिन्न वर्गों तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के व्यक्तियों के लिए एक नई यूपी फ्री लैपटॉप योजना शुरू की है. सीधे तौर पर उत्तर प्रदेश फ्री लैपटॉप योजना छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करना और उनकी उत्पादकता को बढ़ाने के लिए है. इस योजना के माध्यम से दसवीं और बारहवीं परीक्षा में अच्छे अंक प्राप्त करने बाले छात्रों को मुफ्त लैपटॉप प्रदान किया जायेगा|
यूपी फ्री लैपटॉप योजना की विशेषताएँ
- UP Free Laptop Yojana प्रदेश के मुख्यमत्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा शुरू की गयी एक सरकारी योजना है|
- इस योजना के तहत 10वीं एवं 12वीं के छात्रों को मुफ्त में लैपटॉप प्रदान किये जायेंगे|
- प्रदेश सरकार ने UP Free Laptop Yojana 2021-22 के तहत अट्ठारह सौ करोड़ों रुपए का बजट तय किया है|
- फ्री लैपटॉप योजना के अंतर्गत उन सभी छात्रों को मुफ्त में लैपटॉप मुहैया कराया जायेगा, जिन्होंने बोर्ड परीक्षा में 65% या उससे अधिक अंक प्राप्त किया है|
- इस योजना में आईटीआई और पॉलिटेक्निक करने बाले छात्रों को भी शामिल किया गया है|
- यूपी फ्री लैपटॉप योजना के तहत आवेदन करने के लिए छात्र को अधिकारिक पोर्टल पर जाना होगा|
- और लैपटॉप के माध्यम से छात्र अपनी पढ़ाई सही ढंग से कर पाएंगे|
UP Free Laptop Yojana के लिए पात्रता
- आवेदक को उत्तर प्रदेश का एक स्थाई निवासी होना चाहिए|
- आवेदक ने हाल हीं में 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षा अच्छे मार्क्स से उत्तीर्ण किया हो|
- यूपी फ्री लैपटॉप योजना में आवेदन करने के लिए छात्र के पास कम से कम 65% मार्क्स होनी चाहिए|
UP Free Laptop Yojana में आवेदन के लिए जरुरी दस्ताबेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- दसवीं तथा बारहवीं की मार्कशीट
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- मोबाइल नंबर
UP Free Laptop Yojana के लिए आवेदन कैसे करें?
यूपी फ्री लैपटॉप योजना में ऑनलाइन आवेदन करने के लिए निम्नलिखित चरणों का पालन करें:-
- सबसे पहले यूपी फ्री लैपटॉप योजना के अधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ|
- वेबसाइट के होम पेज कंप्यूटर स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा|
- होम पेज पर “UP Free Laptop Yojana” का लिंक दिखाई देगा, इस लिंक पर क्लिक करें|
- इसके बाद Apply Now पर क्लिक करें|
- जैसे हीं क्लिक करेंगे तो इसके पश्चात रजिस्ट्रेशन फॉर्म ओपन हो जायेगा|
- रजिस्ट्रेशन फॉर्म में पूछी गयी सभी जानकारी दर्ज करें और आवश्यक दस्ताबेजों को अपलोड करें|
- और अंत में सबमिट बटन पर क्लिक कर दें|
- इस प्रकार से फ्री लैपटॉप योजना के तहत आवेदन कर पाएंगे|
UP Free Laptop Yojana List
तो, UP Free Laptop Yojana के अधिकारिक पोर्टल पर हीं UP Free Laptop Yojana List चेक किया जा सकता है. वैसे अभी इन्तेजार करना होगा क्यूंकि राज्य सरकार द्वारा यूपी फ्री लैपटॉप योजना लिस्ट के बारे में कोई अधिसूचना जारी नहीं की गयी है. हालाँकि जब भी अधिकारिक तौर पर यूपी फ्री लैपटॉप योजना लिस्ट जारी की जाती है, तो हम आपको सूचित करेंगे इस वेब पेज.
लेकिन इस योजना से सम्बंधित अगर आपके मन में अभी भी कोई प्रश्न चल रहा है, तो आप कमेंट बॉक्स में लिख सकते हैं. हम जल्द हीं आपके सवालों का जबाव देने की प्रयत्न करेंगे|